बेगूसराय में पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल हुये राहुल गांधी कांग्रेसी नेताओं ने उलाव हवाई अड्डा पर किया स्वागत
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विपक्ष के नेता राहुल गांधी पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे। उलाव हवाई अड्डा पर राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन,जिला कांग्रेस महासचिव सह प्रियंका गांधी संगठन के राष्ट्रीय सचिव कुमार गौरव राजू , युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, रामाधार झा,रजनीकांत पाठक ने राहुल गांधी को बुके मोमेंटो देकर बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती पर स्वागत किया। उलाव हवाई अड्डा से राहुल ने सीधे सुभाष चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचे वहां से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल हुये। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ में राहुल गांधी से मिलने के लिये कांग्रेसी नेता और पदयात्रा में शामिल युवा काफी आतुर दिखे। पदयात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने सीधे उलाव हवाई अड्डा से पटना के लिये रवाना हो गये। बेगूसराय की ऐतिहासिक धरती पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाया है। इस अवसर पर बिहार एआईसीसी के सचिव प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन,जिला कांग्रेस महासचिव सह प्रियंका गांधी संगठन के राष्ट्रीय सचिव कुमार गौरव राजू, पूर्व विधायक अमिता भूषण, कांग्रेस नेता हारून रशीद खान, बेगूसराय नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस, जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल,जिला सचिव रवि रंजन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामाधार झा,सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





