Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दुकानदार को छुड़ाने वाले उनके परिजन भी लफंगों से मार खाकर घायल होते हैं।

 धन्य हो गई बेगूसराय जिले की धरती जहां उधारी में सिगरेट और गुटका नहीं देने पर दुकानदार पर चाकू और शोटा से प्रहार करते हैं। 

दुकानदार को छुड़ाने वाले उनके परिजन भी लफंगों से मार खाकर घायल होते हैं। 

यह मामला बलिया थाना क्षेत्र के नूर जमापुर गांव की बताई जाती है। घटना में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। 

 बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट

जब सरकार, घर बैठे खाने के लिए अनाज देती है तो फिर यह छोटे-मोटे दुकानदार सिगरेट और गुटखा क्यों नहीं देंगे,? मामला बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर की बताई जाती है जहां एक बार फिर दबंगों का दबंगई देखने को मिला है। जहां दबंगों ने उधार में सिगरेट और गुटखा  नहीं देने के कारण नाराज दबंगों ने चाकू एवं लाठी - डांटे से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। दबंगों की हमले से एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। हालांकि मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से दबंगों द्वारा गरीब दुकानदार पर कहर बरपाया जा रहा है। दबंगों के द्वारा लाठी- डडे एवं चाकू से हमला किया जा रहा है। हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव की है। इस घटना में पिरित पूजा कुमारी ने बताया  कि गांव के ही रहने वाले अपराधी तबके के व्यक्ति शराब के नशे में धूत होकर दुकान पर जबरन आया और सिगरेट - गुटखा मांगने लगा। जब सिगरेट और गुटखा उधार में नही दिए तो, इसी से दबंग व्यक्ति आग बबूला हो गया। और गाली गलौज करने लगा। जब गाली गलौज का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर चाकू  निकालकर हमला कर दिया। जब परिवार के लोग उनसे छुराने लगा तो लाठी डंडे से एक तरफ से सभी लोगो को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि मारपीट का वीडियो भी हम लोगो के द्वारा बनाया गया है, जिसे कोई भी देख सकते हैं। किस तरह से वीडियो में दबंगों का दबंगई देखने को मिल रहा है, जहां दबंगों ने एक तरफ से सभी लोगों को पिटाई कर रहे हैं। और लोग जानवरो के  तंरह इधर-उधर भाग रहे हैं।उन्होंने बताया है कि 

 जिसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में उन्होंने यह भी बताया है कि पिछले कई महीनो से दबंगो के द्वारा जबरन दुकान पर आकर सिगरेट और गुटखा उधर में मांगने आता है और जबरन लेकर चला जाता है ।जब इसका बकाया पैसा मांगते हैं तो बराबर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह की मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया है कि पुलिस के द्वारा  करवाई नहीं करने की वजह से एक बार फिर इस तरह की घटना को दबंगों के द्वारा अंजाम दिया गया है।उन्होंने बताया है कि इस बार भी जबरन दुकान पर शराब के नशे में धुतं  होकर आया और सिगरेट - गुटखा मांगने लगा। जब मेरे द्वारा सिगरेट और गुटखा देने से मना किया तो इसी से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा बलिया थाना पुलिस को दी गई।  मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom