जयनगर से पटना देश की दूसरी और बिहार की पहली नमो रैपिड रेल ट्रेन की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने दी।
बरौनी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रेलवे प्रतिनिधि केशव शांडिल्य एवं टेढ़ा विधायक राम रतन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए ट्रेन को रवाना किया ।
उक्त ट्रेन को देखने के लिए सैकड़ो लोग बरौनी जंक्शन पर उपस्थित थे।
पहले नमो भारत रैपिड रेट का परिचालक गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच किया गया था।
बरौनी से ट्रेन की रवानगी के पूर्व पहला गांव में आतंकवादी हमले में शहीद पर्यटकों को उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम को पूरे सादगी से शुरूआत किया।
बरौनी/ बेगूसराय/सच आज तक संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट
बरौनी जंक्शन से देश की दुसरी और बिहार की पहली नमो रैपिड रेल ट्रेन को बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रेल प्रतिनिधि सह भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य एवं तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया। . बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मधुबनी के कार्यक्रम स्थल से विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गुरुवार को ही उक्त ट्रेन का रिमोट से उद्घाटन किया था।. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जडयू-आरसीसी सदस्य केशव शांडिल्य ने कहा नमो भारत रैपिड रेल वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ भारत की नई पहचान बनी है.। कम दूरी के शहरों के बीच विश्वस्तरीय रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नमो भारत रैपिड रेल ने प्रधानमंत्री की अगुवाई में इंटरसिटी ट्रैवल के क्षेत्र में एक नया मुकाम गढ़ा है। . पहले नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच किया गया, और अब दूसरी नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन जयनगर और पटना के बीच शुरू कर दिया गया है, जो शुक्रवार से अपने नियत समय से चलेगा। . इस प्रकार के ट्रेन परिचालन से केजवलटी की संभावना शुन्य के बराबर होगी और सुरक्षा केसाथ सुविधाजनक यात्रा का आनंद लें सकगे यात्री। . मौके पर बरौनी विधुत लोकोमोटिव शेड पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी जयप्रकाश सिंह, डीसीआई आमीर शाह, आईएन अरविंद कुमार आर्य, असिस्टेंट कमांडेंट एके तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश कुमार, अरविंद चौधरी, लक्ष्मण मिश्रा सहित रेल के अधिकारी कर्मचारी रेल प्रशासन उपस्थित थे। उद्घाटन से पूर्व पाल गांव में आतंकवाद या हमले में शाहिद पर्यटकों को उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मन धारण कर श्रद्धांजलि देकर शोक मनाया। कार्यक्रम को पूरे सादगी के साथ शुरूआत किया गया था।




