Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 7 अप्रैल को दिनकर की धरती बेगूसराय में राहुल गांधी का होगा सम्मान, कन्हैया कुमार की पलायन रोको यात्रा में होंगे शामिल

 


7 अप्रैल को दिनकर की धरती बेगूसराय में राहुल गांधी का होगा सम्मान, कन्हैया कुमार की पलायन रोको  यात्रा में होंगे शामिल


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।

7 अप्रैल को राहुल गांधी विहार आएंगे हुए बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होंगे। जहां राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े लेवल पर तैयारी चल रही है


। यह  पहले से घोषित है कि राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हें। अब  वो कांग्रेस की बिहार में चल रही इस यात्रा में शामिल होने के लिए उसी दिन हेलिकॉप्टर से बेगूसराय आ सकते हें। कन्हैया की यात्रा 2 अप्रैल को किशनगंज से बहाल हो गई है। कन्हैया रविवार को अररिया में यात्रा को बीच में छोड़कर पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए अचानक दिल्ली चले गए थे। बेगूसराय जिले के तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत बीहट गांव के रहने वाले कन्हैया  2019 के लोकसभा चुनाव में वो अपनी पुरानी पार्टी सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हें। उस चुनाव में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कन्हैया को बड़े अंतर से हराया था। 2024 के चुनाव में कन्हैया को कांग्रेस ने उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी से वो अपने राजनीतिक करियर का दूसरा चुनाव भी हार गए।


बेगूसराय के जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभय सिंह सार्जन ने बताया कि पार्टी ने जिला प्रशासन से राहुल के हेलिकॉप्टर के उतरने की इजाजत ले ली है। अभय सिंह सार्जन ने बताया कि अभी राहुल गांधी के आने का समय तय नहीं हुआ है लेकिन उनके आने की संभावना के मद्देनजर पार्टी उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की नियुक्ति के बाद कांग्रेस ने दो दिन पहले ही 40 जिलों में अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।



कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई थी। ये वो जगह है जहां से महात्मा गांधी ने 1917 में चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी। कन्हैया कुमार इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें पार्टी के बड़े नेता चरणबद्ध तरीके से रास्ते में शामिल हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom