*प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा इकाई के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो को ज्ञापन देकर 9 वीं कक्षा में अध्यनरत छात्रों को नजदीकी उच्च विद्यालय में नामांकन की मांग की गई। नगर अध्यक्ष प्रिंस प्रभाकर एवं नगर मंत्री शशि कुमार ने कहा शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा नवम् में नामांकन कराने को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के नए निर्देश के तहत छात्रों को अपने पंचायत के ही माध्यमिक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय या उच्च माध्यमिक विद्यालय में ही कक्षा नवम् में नामांकन कराना है। मौजूदा समय मे माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नवम में नामांकन जारी है, लेकिन सरकार के नए नियम से छात्र परेशान है। तेघड़ा प्रखंड के नगर परिषद तेघड़ा में मध्य विद्यालय दीनदयालपुर एवं राईन उर्दू मध्य विद्यालय तेघड़ा एवं अन्य विद्यालयों के छात्र अपने नजदीकी उच्च विद्यालयों में नामांकन कराना चाहते है, लेकिन नई नियमावली के अनुसार ऐसा नही हो पा रहा है। जिससे छात्रों के साथ अभिभावक भी परेशान है। छात्रों का नजदीकी उच्च विद्यालय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय पड़ता है, जो छात्रों के निवास स्थान से केवल 100 मीटर से 500 मीटर पर स्थित है। लेकिन राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में उनका नामांकन नहीं लिया जा रहा है, उनका नामांकन ओमर उच्च विद्यालय में हो रहा है। जो की लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पड़ता है। इससे छात्र परेशान है। इसलिए नजदीक के विद्यालय में नामांकन जरूरी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।



