गंगा जमुनी तहजीब हमारे देश की पहचान : विधायक राम रतन सिंह,
तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 2 हसनपुर में ईद मिलन समारोह।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मकबूल आलम की ओर से तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 2 के हसनपुर पुरानी मस्जिद निकट अपने आवासीय प्रांगण में बुधवार कि संध्या समय ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतृत्व एवं सामाजि सरोकार से जुड़े सदस्यों ने एक साथ शामिल होकर गंगा यमुनी तहजीब को निभाया। बतौर मुख्य अतिथि तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि गंगा यमुनी तहजीब हमारे देश की पहचान है। हम सब को मिलकर इसे बरकरार रखना है। सभी धर्म के लोग सभी त्योहार को मिलकर मनाएं और एक-दूसरे से त्योहार की खुशियां बांटे. हमारे संविधान में भी यही प्रावधान है कि हम सभी धर्म का सम्मान करें। ऐसा करने से हमारा देश व समाज आगे बढ़ेगा। पूर्व डीएसपी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है। समाज मजबूत बनता है। हमें मिलजुल कर समाज को आगे बढ़ाना है
*इंसान को जाति धर्म में न बांटे*
राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि ईश्वर ने हम सभी इंसान के रूप में एक सामान इस धरती पर भेजा, इसलिए हमें जाति-धर्म में बंटकर इंसानियत को खत्म नहीं करना चाहिए। आयोजक मोहम्मद मकबूल आलम ने कहा कि न हम हिंदू हें न मुसलमान हें, हम तो इंसान की औलाद हें हमें इंसान ही बनकर रहना चाहिए। जनता दल यूके जिला उपाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि कुछ नेता लोग पर्व-त्योहार के समय भी जाति-धर्म में लोगों को बांटने की कोशिश करते हें ।ऐसे लोगों की पहचान करने व उनके बहकावे में नहीं आने की जरूरत है।
*सामाजिक सौहार्द्र के साथ त्योहार मनायें*
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सरोज पासवान एवं राजद के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव
ने कहा कि समाज में हमें मिलजुल कर रहना चाहिए। त्योहारों की खुशियां मिलकर बांटनी चाहिए। तेघड़ा की इस संस्कृति विरासत को बनाए रखने में सभी की भूमिका होनी चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल परिषद सदस्य भूषण सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, भाजपा नेत्री शालिनी देवी, कांग्रेस नेत्री रुचि सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, एवं राजेश कुमार सरवन, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आधारपुर ताजपुर के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, राष्ट्रीय जनता दल महानगर बेगूसराय के अध्यक्ष शिवजी महतो, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बुटन साह, महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव, युवा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, मदन चौधरी, संजय यादव उर्फ बौआ, दिनेश महतो मनोज कुमार पंडित अफरोज आलम अशोक सिंह सहित दर्जनों को लोग शामिल हुए ।




