बिहार की राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ कै तत्वावधान में 5 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया।
सच आज तक न्यूज जिसकी आध्यक्षता संघ कै राष्ट्रीय अध्यक्ष डा০ मनीष रौशन ने किया तथा मंच संचालन मंच के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वर्तमान पशुपालन मंत्री श्री मति रेणू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नोखा विधायक श्री मति अनिता देवी मुख्य वक्ताद्वय अतिपिछडा आरक्षण बचाओ संघर्ष महामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद एव राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जयनाथ चौहान, अति विशिष्ट अतिथिद्वय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० कैलाश महतो एवं पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, विशिष्ट अतिथिगण श्री मति किरण देवी, प्रमोद महतो, सुरेश महतो इन्द्रदेव महतो, रमेश महतो सहित हिन्दुस्तान के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं महासचिवों ने संबोधित किया । आगत अतिथियों का स्वागत बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।


