कांग्रेसियों ने बाबा साहब की 134 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आयोजित किया संगोष्ठी,
बाबा साहब का मानना था हमें महान राष्ट्र बना है तो हमें एक अनुशासित राष्ट्र बना होगा: सुरेंद्र प्रसाद सिंह
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
14 अप्रैल 2025 तेघड़ा /बेगूसराय
काँग्रेस भवन तेघड़ा में प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह कि अध्यक्षता में संविधान निर्माता देशरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह के साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आयोजित गोष्ठी संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जिन्हें स्नेहपूर्वक बाबा साहेब के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। बाबासाहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाने जाते हैं उन्हें मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया बाबा साहब का मानना था कि महान राष्ट्र बनने के लिए अनुशासित राष्ट्र बनना होगा।जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बाबासाहेब सामाजिक न्याय, समानता एवं दमनग्रस्तों के अधिकारों के लिए अथक संघर्षरत रहे। उनके द्वारा रचित संविधान, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को हमारी लोकतंत्र की आधारशिला के रूप में प्रतिष्ठित किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि बाबासाहेब भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस जिसकी जड़ें स्वतंत्रता संग्राम में गहरी हैं, इन मूल्यों को कायम रखते हुए हर नागरिक की गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जिला सचिव रविरंजन सिंह ने कहा की श्री राहुल गांधी ने संविधान के महत्त्व का समर्थन करते हुए हाशिए पर पड़े वर्गों के साथ खड़े रहते हुए, बाबा साहेब के समावेशी तथा न्यायपूर्ण भारत के सपने को जिन्दा रखा है। प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अताउर रहमान ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत और कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के लिए चल रहे संघर्ष को एक सूत्र में पिरोता है। यह उन सभी के लिए एक सक्रिय आह्वान का प्रतीक है, जो समानता, लोकतंत्र और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष में अटूट विश्वास रखते हैं। मौके सेवा दल के जिला अध्यक्ष सरोज पासवान ने कहा कि बाबा साहब का कहना था पढ़ो लिखो और अधिकार के लिए संघर्ष करो इसी स्लोगन पर आज देश के वंचित अभी वंचित समूह शिक्षा को अपना हथियार बनाकर अपने जीवन परिवर्तन के रास्ते आगे बढ़ रहा है। मौके पर जीवेश सिंह ,उमाशंकर सिंह, बमबम कुमार ,रामबाबू साह, मो सकील ,श्रीराम सिंह, राजेन्द्र सिंह ,बद्री सिंह, कुमोद कुमार ,आनंद कुमार, बैजनाथ चौधरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।


