Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी प्रखंड में" संविधान निर्माता"बाबा साहेब "की 134वीं जयंती मनाई गई ।प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं को कमजोर वर्ग तक पहुंचाना : बीडीओ।

बरौनी प्रखंड में" संविधान निर्माता"बाबा साहेब "की 134वीं जयंती मनाई गई ।प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं को कमजोर वर्ग तक पहुंचाना : बीडीओ।


बरौनी। सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट।

देशरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 134वीं जयंती पर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, प्रखण्ड प्रमुख  अनिता देवी, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जदयू नेता डा धर्मेन्द्र पटेल,रामनारायण सिंह, रामनरेश सिंह, अशोक सिंह, अरुण कुमार गांधी, मो अफाक अख्तर उर्फ हुकुमत,  डा मजहर आलम, प्रवीण कुमार, महिला नेत्री प्रेमलता देवी, सरपंच रामप्रकाश महतो, पूर्व मुखिया अजय कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह,रविन्द्र कुमार, अवधेश कुमार राय, मो जुल्फीकार अली, प्रेमप्रकाश शर्मा, आनंदी दास, चौधरी चरण सिंह, चन्द्र सिंह, सुनील कुमार, विकास कुमार, विकास कुमार साह, मो हाफीज़ मंसुरी सहित कई गणमान्य नागरिक थे। वहीं शहीद निरज स्मृति सभागार में  समारोह को सम्बोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद बबीता देवी, प्रमुख अनिता देवी एवं बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि विराट भारत देश की अलौकिक भारतीय संविधान के रचनाकार का जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। वक्ताओं ने कहा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के साथ- साथ एससी-एसटी वर्ग के लिए संचालित 22 प्रकार के योजनाओं का सतत् लाभ प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी महादलित मुहल्लों में व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहूंचाया जाएगा। जिससे समतामूलक समाज का स्थापना हो इसके लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा टोला अनुसार बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत 62 टोलों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। इससे ही सभी को समाज के मुख्य धारा से जोड़कर समाज को विकसित करने का काम किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ हर एक लोगों तक पहुंचाना बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसमें आप सभी का अभिन्न सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने किया तथा संचालन जदयू नेता अरुण कुमार गांधी ने किया। वहीं इस दौरान पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी अफाक अख्तर उर्फ हुकुमत ने नए बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह को चादर से सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom