Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 11 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में 30 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल: डॉक्टर सोनू शंकर बिहार बदलाव रैली की सफलता को लेकर जन सुराज का अनुमंडल स्तरीय प्रेस वार्ता

11 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में 30 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल: डॉक्टर सोनू शंकर 


बिहार बदलाव रैली की सफलता को लेकर जन सुराज का अनुमंडल स्तरीय  प्रेस वार्ता 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/ बेगूसराय 

नगर परिषद तेघड़ा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च विद्यालय स्थित जन सुराज पार्टी के अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि 11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में तेघड़ा विधानसभा सहित पुरे जिले से 30 से 35 हजार  की संख्या में जन सुराज के सदस्यों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही रैली में लोगों के सुव्यवस्थित तरीके से आने-जाने हेतु कमिटियां गठित की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए। राज्य कोर कमिटी सदस्य सह भावी प्रत्याशी डॉक्टर सोनू शंकर ने कहा कि 11 अप्रैल को प्रस्तावित बिहार बदलाव रैली बिहार की तकदीर लिखेगी।

इस रैली से बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के अभियान को मजबूती मिलेगी। बिहार के लोग वर्तमान व्यवस्था से पूरी तरह से ऊब चुके हें।वह सचमुच में पूर्णतः बदलाव चाहते हें। उन्होंने  कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बदहाल बिहार के लिए एक आशा की किरण हें। हम सबको उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने की जरूरत है। पार्टी के  तेघड़ा अनुमंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह  ने कहा कि बिहार को 10 अग्रणी राज्यों के मुकाबले में खड़े करने के लिए हम सबको जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा उन्होंने जन सुराज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों  से बड़ी संख्या में रैली में शिरकत कर रैली को सफल बनाने की अपील की। मौके पर अभियान समिति के अविनाश कुमार सिलु सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom