संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघुरापुर में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
आठवीं पास 48 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्णता प्रमाण के साथ दी गई विदाई
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड के संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघुरापुर में आठवीं कक्षा से उत्तीर्ण कुल 48 छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरुवार को वार्ड पार्षद मुरारी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद मुरारी सिंह, राम रतन सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव महेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। महेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों और रचनात्मक माहौल में ही बच्चों का विकास होता है। बच्चे देश और समाज के भविष्य होते हें। यह समाज की जिम्मेवारी होती है कि हम बच्चों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक वातावरण प्रदान करें जिससे बच्चे सकारात्मक के साथ सही दिशा में आगे बढ़ सके।प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी ने कहा की बहुत ही सौभाग्यशाली क्षण है। बच्चे मध्य स्तर के शिक्षा समाप्त करने के पश्चात आगे शिक्षा ग्रहण के लिए यहां से विदा ले रहे हें ।बच्चे को माता-पिता और गुरु का सम्मान हर हमेशा करने सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उससे बड़ा कोई भगवान दुनिया में नहीं होते हें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम रतन सिंह ने कहा कि आज के युग में मोबाइल पर बच्चे आधारित हो रहे हें ।अच्छा भी है, लेकिन इसके हानियों से सतर्क रहना है। हर हमेशा उच्च लक्ष्य के प्राप्ति के लिए तैयारी करें। अष्टम की छात्रा के द्वारा स्वरचित विदाई गीत की प्रस्तुति हुई। सभी बच्चों को साहित्य एवं उत्तीर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। वही संचालन करते हुए शिक्षक शंभू कुमार साह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की एपीजे अब्दुल कलाम दुनिया के महान व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने भी गुरु का सम्मान कभी नहीं भुला.अतः आप लोगों को गुरु का सम्मान करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए वार्ड पार्षद मुरारी सिंह ने सभी बच्चों को शुभकामना दी एवं पुष्प वृष्टि करते हुए विद्यालय से बच्चों की विदाई दी गयी। मौके पर शिक्षक रितेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, शिक्षिका कुमारी रंजू देवी,मंजू कुमारी, नीतू कुमारी नियता , शिप्रा राय एवं अभिभावक कुंती देवी ,पूनम देवी ,नीतू देवी आदि मौजूद थे


