Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News रामनवमी को लेकर बारो में निकाला गया फ्लैग मार्च

 रामनवमी को लेकर बारो में निकाला गया फ्लैग मार्च


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


 आपसी भाईचारा, सामाजिक सदभाव एवं शांति पूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने को लेकर जिला पुलिस कप्तान मनीष कुमार के निर्देश में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में  बारो बाजार के विभिन्न मार्गो  से पुलिस ने प्रशासन  फ्लैग मार्च निकाला। फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह  के साथ बाइक व चार पहिया वाहन एवं पैदल घूम घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण मेंं रामनवमी पर्व मनाने और इस दौरान बगैर लाइसेंस के जुलूस नहीं निकालने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने  लोगों से अपील करते हुए कहा कि हुुुड़दंग न मचाएं और नशा मुक्त होकर पर्व का आनंद लें । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि सौहार्द पूर्ण वातावरण के साथ पर्व मनाते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के दौरान मुख्य रूप से बरौनी नगर कार्यपालक पदाधिकारी रणबीर कुमार के अलावा  एसआई सहित  पुलिस प्रशासन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom