Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak विद्यालय में इको क्लब के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन।

 विद्यालय  में इको क्लब के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास  रिपोर्ट 

 तेघड़ा बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरा पोखर  में इको क्लब के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक तारकेश्वर सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर साहित्यकार सह हाई स्कूल के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉ सच्चिदानंद पाठक ने सभी छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार ने 2019 में जल जीवन हरियाली मिशन का शुभारंभ किया था। भारत सरकार ने 2022 में मिशन लाइफ की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का समाधान करना है। इको क्लब स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और उनकी क्षमताओं के विकास की एक महत्वपूर्ण पहल है। ये क्लब बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण कचरा प्रबंधन जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं। हम जानते हैं कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती बन गया है जिसका प्रभाव हमारे संपूर्ण इकोसिस्टम पर पड़ रहा है। वनों की अत्यधिक कटाई, जीवाश्म ईंधन का अत्यधिक उपयोग और प्रदूषण के कारण वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों का स्तर बढ़ रहा है जो ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु अस्थिरता का कारण बन रहा है । इस परिवर्तन का असर सभी जीवों पर पड़ रहा है चाहे वह वनस्पति हो या वन्य जीव हो या फिर मनुष्य। छोटे-छोटे प्रयास जैसे पानी बचाना , बिजली की खपत कम करना, पौधे को लगाना,कचरे को सुरक्षित निपटान, पराली जलाने के दुष्परिणामों के प्रति किसानों को जागरूक करना आदि बड़े बदलाव ला सकते हैं। साथ ही आप सभी समुदाय और परिवार में परिवर्तन दूत की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौड़ के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक दिलीप कुमार सहनी ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  बच्चों ने 'एक पेड़ एक छात्र अभियान ' की शुरुआत की जिसमें प्रत्येक सदस्य ने एक-एक पौधे को गोद लिया।  सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत पर्यावरण के खतरे और उससे बचाव के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तारकेश्वर सिंह  द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि अगलगी से बचने के लिए रुको लेटो और लुढ़को मूल मंत्र याद रखना चाहिए। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को 101 नंबर पर एवं प्रशासन को तुरंत सूचित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता सह विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार ने की। जबकि आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षक अजीत कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर श्री सच्चा आश्रम के महंत हरिओम जी महाराज, पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर, अजीत कुमार झा, मिंटू झा , शिक्षक बाल्मीकि कुमार,रजनी कुमारी, शिव शंकर कुमार के अलावे विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव ,अध्यक्ष, सदस्य एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक , शिक्षिका छात्र-छात्र मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom