यमुना भगत स्टेडियम नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है: एमएलसी प्रतिनिधि
एमएलसी राजीव कुमार द्वारा अनुशंसित 12 लख रुपए की लागत से स्टेडियम में गैलरी( सीढ़ीनुमा बैठने की स्थल) निर्माण कार्य का किया गया उद्घाटन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
8 मार्च शनिवार: तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी 1 खेलगांव का यमुना भगत स्टेडियम जो जिले के धरोहर स्टेडियम के रूप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। शुक्रवार को स्टेडियम की गैलरी ( सीढ़ीनुमा बैठने की स्थल) निर्माण कार्य का उद्घाटन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल एवं स्थानीय बुजुर्गों ने मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। एमएलसी राजीव कुमार द्वारा अनुशंसित 12 लख रुपए की लागत से बनने वाली इस गैलरी के निर्माण से गांव के खिलाड़ियों ,खेल प्रेमियों एवं बुजुर्गों में उत्सव जैसा माहौल है। और क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है और सभी ने इस कदम की सराहना की। इस अवसर पर विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल ने बताया कि खेल गांव बरौनी 1 का यह यमुना भगत स्टेडियम ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब यह यमुना भगत स्टेडियम नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम फुटबॉल मैच का आयोजन इस मैदान होगी जो जिला वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि यह स्टेडियम देश को कई कुश्तीबाज, क्रिकेटर, फुटबॉल खिलाड़ी दिए हें। इस मैदान की एक विशेष पहचान यह है कि बरौनी गांव के लगभग अधिकांश घरों से कोई न कोई खिलाड़ी देश की सेवा में सीमा पर तैनात है। यही मैदान युवाओं को सेना, एयरफोर्स और पुलिस सेवा की तैयारी में मदद करता आया है। मजदूर संघ के नेता रविंद्र कुमार ने कहा कि गैलरी सीढ़ीनुमा बैठने की स्थल निर्माण होने से स्टेडियम का रौनक में चार चांद लगने के साथ ही दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था एवं सुविधा प्रदत्त होगी। मौके पर स्टेडियम के संयोजक संजीव कुमार सिंह मुन्ना, पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमार आदि मौजूद थे


