Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak महिला सम्मान के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह महिला सशक्तिकरण और कौशल की दिशा में बड़ा कदम

महिला सम्मान के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह महिला सशक्तिकरण और कौशल की दिशा में बड़ा कदम


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


वायु सेवा से सेवानिवृत अधिकारी सह तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी उत्कृष्ट समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के द्वारा बरौनी गांव अपने पैतृक आवास आनंद भवन के प्रांगण में रविवार को विराट होली मिलन समारोह का आयोजन सह निःशुल्क  सिलाई कटाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जहां सैकड़ो की संख्या में पूरे विधानसभा क्षेत्र से सामाजिक सरोकार से जुड़े युवाओं,बुद्धिजीवियों एवं महिलाओं तथा पुरुषों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इससे पूर्व सुबह बारो बाजार एवं निपनियां में भी सिलाई कटाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। होली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलाकारों के फाग गीतों पर लोग झूम उठे और अपनी भाईचारे का संदेश दिया। इस समारोह में महिलाओं के सम्मान के साथ होली के रंगों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी एवं पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष साकेत कुमार एवं प्रशिक्षक महिलाओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चंद्र प्रकाश आनंद जी ने कहा कि

 कि महिलाओं का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक आर्थिक बाबाओं को तोड़ने और महिला को एक सशक्त मंच प्रदान करना हमारा प्रथम प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र लड़कियों एवं महिलाओं को कटाई और सिलाई में व्यावहारिक कौशल प्रदान करके सशक्त मंच प्रदान करेगी। इस केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त प्रत्येक महिलाओं को एक मशीन उपहार में देंगे इस तरह इस मशीन का उपयोग घर से या कहीं और अपनी आजीविका कमाने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर हर जगह ऐसी व्यवस्था की जाएगी। पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष साकेत  ने कहा कि आनंद जी नेता नहीं बेटा बनकर लगातार समाज की सेवा कर रहे हें । उनके द्वारा ऐसे आयोजनों से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अंत में आगत अतिथियों ,पत्रकारों, कलाकारों , बुद्धिजीवियों और महिलाओं को पुष्प की गुच्छ और चादर देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने होली मिलन समारोह के अवसर पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom