बिहार दिवस 2025 को लेकर विद्यालय में पेंटिंग, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
जैसे-जैसे बिहार दिवस नजदीक आ रहा है सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। स्कूली बच्चे खासे उत्साहित नजर आ रहे हें। और गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी करी में शनिवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय गौरा एक में बिहार दिवस 2025 समारोह की पूर्व तैयारी को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी की अध्यक्षता में विद्यालय स्तर पर इको क्लब के बच्चों के द्वारा वर्ग 1 से 5 तक एवं 6 से 8 तक अलग-अलग विधाओं में छात्रों के बीच पेंटिंग, क्विज, गणित ,ओलंपियाड ,रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया । साथ ही छात्रों के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित किए गए। एचएम कुमार पंकज ने सभी प्रतिभागियों के हौसले बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने से मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है। बिहार सरकार द्वारा ऐसा आयोजन इसलिए हो रहा है ताकि बच्चे खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रचनात्मक गतिविधियों में रुचि ले सकें। उन्होंने अपने अनूठे उद्बोधन से बच्चों में जागृति पैदा किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा की परख की गई तथा चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार शशांक शंखघर, मौसम कुमारी,असरार, नीलम कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रहा



