Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak खेल से बच्चों में आपसी सहयोग और एकता का बढ़ावा मिलता है: मुख्य पार्षद सच आज तक

 खेल से बच्चों में आपसी सहयोग और एकता का बढ़ावा मिलता है: मुख्य पार्षद


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/बेगूसराय 

प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  लालो चंपा जगाती फुलवड़िया के प्रांगण में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षमतालय फाउंडेशन के द्वारा खेल मेला (लर्निंग फेस्टिवल)  का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद बरौनी के मुख्य पार्षद संजीव कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद एवं छलांग के समन्वयक विनीत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। आयोजित खेल मेले में विभिन्न प्रकार के रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें वॉलीबॉल, कबड्डी, कलेक्ट द ट्रेजर, और बिल्डर्स एंड बुलडोजर जैसे खेल शामिल शामिल किए गए। खेल मेला  में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने लर्निंग फेस्टिवल की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे छात्रों की रचनात्मक गुना में विकास होगा इस तरह की आयोजन से आयोजन से  बच्चों और समुदाय में आपसी सहयोग और एकता को बढ़ावा मिलेगा। वही प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद ने द्वारा बच्चों में सृजनात्मकता , कलात्मकता एवं शिक्षा में नवाचारों का अद्भुत संगम बनाने के कार्य की सराहना किया। मौके पर शिक्षक कृष चंद्र राय, महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार राजेश कुमार, शकील, शिवकांत, रिंकू कुमारी सविता कुमारी नीतू कुमारी सिंह एवं खेल शिक्षक सचिन प्रताप आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom