होली मिलन समारोह की रही धूम, जमकर उड़े रंग-गुलाल रंगों के त्योहार होली का उमंग लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा है। प्रखंड मुख्यालय साहित्य संगोष्ठी चर्चा द्वारा आयोजित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा: रंगों के त्योहार होली का उमंग लोगों के सर चढ़ कर बोलने लगा है। रविवार को प्रखंड में होली मिलन समारोह की धूम रही। जगह जगह लोगों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। बरौनी खेल गांव में वायु सेवा से अवकाश प्राप्त उत्कृष्ट समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के आवासीय परिसर आनंद भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की मुबारकबाद दी। वहीं तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय के रामधारी सिंह दिनकर चिल्ड्रन पार्क में तेघड़ा साहित्य संगोष्ठी चर्च द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित समाजसेवियों बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों एवं कलाकारों के द्वारा उपस्थित लोगों को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली त्योहार के विषय वस्तु पर आधारित कई तरह के छोटे-छोटे एकांकियों की प्रस्तुति एवं एकल व सामूहिक गानों से होली मिलन समारोह को रंगीन बना दिया अध्यक्षता जेपी आंदोलन के सेनानी महेंद्र मालाकार ने किया। जबकि संचालन साहित्यकार कौशल कश्यप ने किया। मौके बुद्धिजीवी साहित्यकार राम सुमिरन महाराज ने हास्य-व्यंग कविता, चुटकला, वगैरह गाकर समारोह को रंगीन बनाया। वक्ताओं ने सीमा पर रक्षा करने वाले वीर सैनिको एवं उनके परिवार वालों को भी होली की शुभकामनाएं दी और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत रखने का संकल्प लेने का आह्वानन किया। मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा ने मिलन समारोह में उपस्थित होकर एक-दूसरे को बधाई दी। मौके पर पूर्व सरपंच पवन ठाकुर, सुनील सिंह, अमरेंद्र कुमार कारू, मनजीत मिश्रा, विनोद पोद्दार, बब्बु पाठक, रत्नेश महाराज मुकेश मिश्रा,आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार, पत्रकार और शिक्षाविदों को मिथिला पाग , प्राकृतिक पुष्प और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



