Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शीला देवी की 12 वीं शांति महां भोज पर शोक सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

 शीला देवी की 12 वीं शांति  महां भोज पर शोक सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

साहेबपुर कमल प्रखंड अंतर्गत रसलपुर बहलोरिया  निवासी पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार ठाकुर  की   माताजी स्मृति शेष शीला देवी की 12 वीं  महा भोज आयोजन के अवसर पर 24 मार्च सोमवार को उनके  आवासीय स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके तैलचित्र पर स्थानीय एवं जिले के राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू  ने किया।



मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पप्पू  ने कहा कि स्मृति शेष माता शीला देवी में समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनके निधन से समाज और संगठन को झटका लगा है। ये पुरे परिवार एवं समाज को जोड़कर रखती थी। उनके पुत्र संतोष कुमार ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर ,मृत्युंजय कुमार, पांडव कुमार एवं गौरव कुमार ने आगत अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि  मैं सौभाग्यशाली पुत्र और  हूं जो माता  के रूप में प्रेम प्रकृति का अनुपम वरदान मुझे मिला वे समाजसेवी एवं धर्मपरायण महिला थी। उनके कुशल नेतृत्व में ही आज पूरे परिवार और समाज एक सूत्र में बंधे हुए हें। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नए महासभा के राज्य प्रतिनिधि मथुरा ठाकुर एवं जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर,  ने माता जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय शीला देवी स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी एवं मृदुभाषिणी महिला थी। वे एक सफल गृहिणी के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करती थी। मौके पर मार्गदर्शक मंडल के रामदास ठाकुर,जिला कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, राज्य प्रतिनिधि उमानंद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर,संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, वासुदेव ठाकुर, रामकुमार ठाकुर राजेश ठाकुर पंकज ठाकुर अधिवक्ता ललित कुमार ठाकुर , चुनचुन ठाकुर, रंजीत ठाकुर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom