Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिला संतमत सत्संग का 36 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित। बरौनी ।

जिला संतमत सत्संग का 36 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित। बरौनी । 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट

बरौनी प्रखंड के बारो में सत्संग मंदिर के  निकट बेगूसराय जिला संतमत सत्संग का 36 वां जिला वार्षिक अधिवेशन का दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस संबंध में जिला मंत्री गजेंद्र प्रसाद पोद्दार ने बताया कि उक्त अधिवेशन में 20वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के परम प्रिय शिष्य संतमत के वर्तमान आचार्य पूज्यपाद महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज, पूज्यपाद महर्षि शाही स्वामी जी महाराज, पूज्यपाद महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज एवं अन्य साधु महात्मां एवं विद्वानों के प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक भजन कीर्तन एवं महात्माओं के अमृतवाणी से प्रवचन आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने कहा अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी धर्मावलंबियों के लिए व्यापक विधि व्यवस्था एवं भंडारा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यानंद चौधरी, सूरज नारायण शर्मा , सुभाष चौधरी, प्रमोद सिंह, दिलीप कुमार, विष्णु देव गुप्ता, विभूति भूषण सिंह, राजेंद्र प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom