बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर होगा उग्र आंदोलन: एबीवीपी
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट बीहट बेगूसराय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई की बैठक आज संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री प्रियांशु कुमार ने किया, एवं संचालन कॉलेज मंत्री अंकित कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सह एलएनएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित की लड़ाई लड़ती आई है लेकिन समय-समय पर समाज के लिए भी विद्यार्थी परिषद हमेशा संघर्ष करती रही है और अब विद्यार्थी परिषद समाज के हित में बरौनी–निपानिया एवं राजवाड़ा रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। जिसके लिए स्थानीय लोगों से मिलकर आंदोलन में शामिल होने के लिए आग्रह किया जाएगा ,साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी इस आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। बरौनी निपानिया एवं राजवाड़ा गुमटी सिर्फ एक चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है । हर चुनाव के समय नेता सिर्फ वादा करते रहे हैं और चुनाव खत्म होते ही उसे वो भूल जाते हैं । लेकिन विद्यार्थी परिषद अब चुप नहीं बैठेगी वही दूसरी ओर दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए लगातार विद्यार्थी परिषद मांग कर रही है, लेकिन बिहार सरकार बस जिले के लोगों के भावनाओं को आहत करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है । सरकार बेगूसराय को सिर्फ और सिर्फ टैक्स लेने के लिए बैठी हुई है ,पूरे बिहार में बेगूसराय जिला सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाला टॉप 3 जिले में है, लेकिन बेगूसराय जिले को ही नजरअंदाज किया जाता रहा है, और सिर्फ बेगूसराय जिले को रेवेन्यू और वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, यह काफी चिंता का विषय है, उससे भी दुख का विषय यह है कि स्थानीय सांसद हो या जिले के सातों विधायक ,किन्ही को दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना हो ,इसके लिए प्रयास करते नहीं देखा जा रहा है, यह भी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बेगूसराय जिले में लगभग एक लाख से अधिक सिर्फ स्नातक एवं स्नातकोत्तर में छात्रों की संख्या है । लेकिन विश्वविद्यालय का निर्माण यहां नहीं हो पा रहा है, विद्यार्थी परिषद दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जिले के स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित जिले के सातों विधायक को इन विषयों को लेकर मांग पत्र देगी। अगर जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों की रुचि नहीं देखी गई तो सरकार के साथ-साथ इन माननीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुमार झा ने कहा कि दिनकर विश्वविद्यालय एवं बरौनी निपानिया एवं राजवाड़ा रेलवे गुमटी पर ओवर ब्रिज की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की रुचि न होना भी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है । इसके लिए विद्यार्थी परिषद प्रोग्राम आंदोलन करेगी ,मौके पर ,नगर सह मंत्री जितेंद्र,सोनू,प्रभाकर,कॉलेज उपाध्यक्ष अनुभव,अमन,कॉलेज मंत्री अंकित,नगर कोषाध्यक्ष स्वराज,कॉलेज सह मंत्री रवि,अनन्या,नगर सह मंत्री चाँदनी,खेल प्रमुख सौरभ,कुनाल,यश,हिमांशु, प्रभाकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


