Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कुदरत का खेल कैसा-कि बेगूसराय जिले में लगभग 26 दिनों के अंदर तीन बारातियों में लगभग 10 लोगों की गई जान एवं 26 लोग हुए जख्मी।

 कुदरत का खेल कैसा-कि बेगूसराय जिले में लगभग 26 दिनों के अंदर तीन बारातियों में लगभग 10 लोगों की गई जान एवं 26 लोग हुए जख्मी। 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

28 फरवरी की रात्रि बछवारा थाना क्षेत्र के एण एच28 रानी उच्च विद्यालय के समीप बारातियों से भरे सिटी राइड बस व दूध टैंकर के बीच सीधी टक्कर में चार बार बारातियों की   मौत हो गई, एवं 15 जख्मी हो गए। 

बारात से लौटने के क्रम में लाखों थाना के खातोपुर के समीप एण एच 31 पर स्कॉर्पियो का चक्का पंचर हो जाने के कारण 4 बारातीयों की मौत हो गई एवं पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 

बेगूसराय/ बरौनी/ कुदरत का खेल ऐसा की बेगूसराय जिले में आए दिन वाहन कर का शिकार हो रहे  हैं बाराती एवं आमजन। जिले से होकर दो-दो हाईवे गुजरती है। एक एण एच-31जो राजेंद्र पुल के समीप से होकर शहर के बीचो-बीच गुजराती है जो खगड़िया से होकर आगे तक जाती है। अब वह फोरलेन सड़क है। जबकि दूसरा एण एच 28 जो दलसिंहसराय  की ओर से आकर जीरोमाइल होते हुए एण एच 31 मैं मिलते हुए आगे जाती है। तीसरा एण एच 55 लोहिया नगर आर ओ बी से मंझौल होते हुए समस्तीपुर जिले के रोसरा सीमा में प्रवेश करती है। स्थिति यह है कि लगभग 26 दिनों के अंदर तीन-तीन भीषंण  हादसा में लगभग 9  बारातियों  की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। जबकि आए दिन  दो चक्का, तीन चक्का वाहनों से दर्जनों युवा काल के गाल में समा चुके हैं। लाखो थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा शाहपुर से पूर्व एण एच 31 पर एक बोलेरो तेज रफ्तार के कारण और अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसमे से  एक बाराती की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि 6 अन्य घायल हो गए। जबकि रविवार के दिन अहले सुबह लाखों थाना क्षेत्र के खातोपुर के   समीप एण एच 31 पर भीषण सड़क हादसे में 4 बारातियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों में मुसफिल थाना क्षेत्र के पहाड़ चक मोहल्ले के मनोज सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं 20 वर्षीय अभिषेक कुमार, रुदल पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार एवं जगदीश पंडित का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार का नाम शामिल है। जीस  माता-पिता के आंखों के सामने से दो जवान पुत्रों की अरथिया एक साथ उठती हो, उनका हाल क्या होगा। , जिस मां ने 9 महीने तक अपने कोख में रखकर प्रसव पीड़ा को सहकार पुत्र को जन्म दिया और पाल-पॉस्कर उसे जवान किया, उस मा पर क्या गुजरती होगी? जीस पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया हो, उसका हाल क्या होगा। जिस गांव से चार-चार जवानों की अर्थिया एक साथ निकलती हो उस गांव वाले की क्या दशा होगी? इस हादसे में घायलों में बबलू महतो का 19 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार, बाबू साहब महतो का 20 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, मंगल पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और 19 वर्षीय अंशु शाह का नाम शामिल है। सभी घायल बेगूसराय के क्लीनिको में जिंदगी  मौत से जूझ रहे हैं। वही बछवारा थाना क्षेत्र में बारतीयों से भरी सीडी गाइड बस व दूध टैंकर के बीच हुई टंक्कर में 4 बरतियों की मौत हो गई थी। जिसमें भगवानपुर थाना के काजी रसलपुर गांव निवासी उमेश राम का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बछवारा थाना क्षेत्र के गोप ट्रोल निवासी रणजीत राम का पुत्र सौरभ कुमार और सोनू कुमार, सुल्तानपुर विकास मठ के सिकंदर राम का 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का नाम मृतक में शामिल है। जबकि लाखों थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा शाहपुर से पूर्व एण एच 31 पर गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो कर 20 फीट गड्ढे में पलट गई, इसमें एक बाराती की मौत घटनास्थल पड़ी हो गई। जबकि उसके छह अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतक बीरपुर थाना क्षेत्र के बखतपुरा निवासी राम सकल महतो का 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था। घटना उपरांत परिजन रोते विलखते  परेशान रहते हैं। नेता ढाढस बढ़ाने में लगे रहते हैं और प्रशासन अपनी जवाब देही के मुताबिक घटना के अनुसंधान में भी रहते हैं। लेकिन आखिर घटना का सही निदान कैसे हो इसकी नीति कोई नहीं बना पाते हैं। की घटना पर कैसे विराम लगे। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंबार लगा है जवानों की मौत हो रही है। घर के परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल होता रहता है ! अन्य लोगों के लिए आए गए की बात हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom