कैलाशपुर विद्यालय ने वृक्षारोपण कर मनाया बिहार दिवस
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के द्वारा वृक्षारोपण कर बिहार दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम मे वार्ड पार्षद रामशरण पासवान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण दास एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका ने बढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार,औषधीय और छायादार पौधों लगाए गए। इस अवसर पर श्री कृष्ण दास ने कहा कि बिहार दिवस हमारे गौरवशाली इतिहास अतीत और संस्कृति को सम्मान देने का दिन है इस अवसर पर वृक्षारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है जो न केवल स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं उन्होंने कहा कहा कि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो सांसे भी नहीं चलेगी जीवन और स्वास्थ्य दोनों के लिए पेड़ पौधे और वृक्षारोपण कार्यक्रम आवश्यक ।वार्ड न 04 के पार्षद श्री रामशरण पासवान ने कहा कि वृक्ष लगाने से प्रकृति में संतुलन बना रहता है पर्यावरण अनुकूल रहता है । शिक्षक उपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किये कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को पौधों की देखभाल करने और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधे लगाने की अपील किये इस आयोजन में न केवल बिहार दिवस को यादगार बनाया बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।कार्यक्रम में दिनेश कुमार, राजकिशोर कुमार, भाषों यादव इत्यादि शामिल हुए



