Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में सीएम का पुतला दहन किया

कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में सीएम का पुतला दहन किया


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

तेघड़ा/ बेगूसराय 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमिटी तेघड़ा के द्वारा तेघड़ा बाजार के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर नाकामयाबी का आरोप लगाते हुए अपनी आवाज उठाई। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। पुतला दहन से पूर्व प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर हुई लाठी चार्ज का वे विरोध कर रहे थे। राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिला उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार विफल साबित हो रही है। किसानों के विकास के लिए सरकार तत्पर नहीं है। राज्य सरकार की अन्य विफलताओं पर भी जोरदार तरीके से आवाज उठाया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में अपराधी घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराध पर काबू पाने में सरकार विफल साबित हो रही है।  नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी पर उम्र , गांजा तथा भाजपा का संगत का प्रभाव हावी हो गया है। जिससे वो अपना दिमागी संतुलन खो दिए हें। जिसके कारण वो अजीब अजीब हरकत कर रहे हें। विरोध-प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में  पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री देश से माफी मांगे। मौके पर जिला महासचिव राजीव सिंह, सेवा दल जिला अध्यक्ष सरोज कुमार पासवान, जिला सचिव रवि रंजन सिंह, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom