Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बिहार दिवस पर तेघड़ा में भव्य प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन, स्टॉलों ने मोहा मन*

 *बिहार दिवस पर तेघड़ा में भव्य प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन, स्टॉलों ने मोहा मन।


 सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

तेघड़ा, बिहार दिवस 2025 के उपलक्ष्य में अनुमंडल मुख्यालय, तेघड़ा में  विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से एक व्यापक स्टॉल प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। *इस कार्यक्रम का उद्देश्य कला, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।*


रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता: छात्रों की रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस अवसर पर अनुमंडल स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की पारंपरिक एवं समकालीन रंगोलियों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों की सृजनात्मकता एवं रंगों के प्रयोग की विविधता ने उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया।

इसी प्रकार, पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से *मधुबनी पेंटिंग, जल संरक्षण, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, गौतम बुद्ध* एवं अन्य ऐतिहासिक व सामाजिक विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।, जिसे दर्शकों ने अत्यंत सराहा।

कृषि विभाग की सहभागिता: आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेष जानकारी

कृषि विभाग द्वारा आयोजित स्टॉल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जैविक कृषि, मिट्टी की गुणवत्ता जांच एवं नवीनतम कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, *तेघड़ा क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की सफल खेती पर भी विशेष चर्चा की गई*, जिससे स्थानीय किसानों में नई कृषि संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी।

*अनुमंडल पदाधिकारी   द्वारा गरमा फसल बीज वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को मूंग, उड़द, तिल, मक्का, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न और मूंगफली के उन्नत बीज नि:शुल्क वितरित किए गए।* 

स्वास्थ्य एवं पोषण: मुफ्त चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप स्टॉल में नागरिकों को बीमारियों की रोकथाम, उपचार एवं दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर निःशुल्क दवाइ वितरण किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।

महिला सशक्तिकरण: स्वयं सहायता समूहों की उल्लेखनीय भागीदारी

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु जीविका दीदी स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्री एवं गृह उद्योग से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इसी क्रम में, अनुमंडल अस्पताल, तेघड़ा द्वारा *"अन्नपूर्णा दीदी" की रसोई के माध्यम से पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया, जिसे नागरिकों ने अत्यधिक सराहा।*

बाल विकास परियोजना: पोषण एवं पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

बाल विकास परियोजना, तेघड़ा की *सेविकाओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया*। अनुमंडल पदाधिकारी महोदय ने स्टॉल का अवलोकन किया एवं व्यंजनों का स्वाद लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

*राम मंदिर का मॉडल बना प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण* उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ओझाटोल के विद्यार्थियों द्वारा तैयार राम मंदिर का भव्य मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom