आकर्षण का केंद्र रहा पंचायती राज विभाग बेगूसराय का ग्राम कचहरी स्टाल।
सच आज तक संवाददाता/ अशोक कुमार ठाकुर
बिहार दिवस 2025 के अवसर पर गांधी स्टेडियम बेगूसराय में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम कचहरी का स्टाल पूरब दक्षिण कोण पर लगाया गया है जिसका उद्घाटन जिला अधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला ने किया ,ग्राम कचहरी चन्दौर के सरपंच खुर्शीद आलम, न्यायमित्र अशोक कुमार ठाकुर, ग्राम कचहरी जिनेदपुर की कचहरी सचिव निहारिका कुमारी ने ग्राम कचहरी का संचालन कर आम जनों में विश्वास के साथ संवाद देने का कार्य किया । ग्राम कचहरी के माध्यम से गांव के लोगों को गांव में ही सस्ता,शुलभ और त्वरित न्याय मिल सके ।ग्राम कचहरी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। जिला अधिकारी महोदय के निरिक्षण के क्रम में ग्राम कचहरी कैसे संचालित होता है रोल प्ले के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें वादीनी के रूप में ग्राम कचहरी वनद्वार की कचहरी सचिव निभा कुमारी तथा प्रतिवादी के रूप में न्यामित्र शशि ठाकुर ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, नावकोठी प्रखंड पंचायत राज अधिकारी नीधि प्रिया, भगवानपुर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नीतीश कुमार, डंडारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शौर्य कुमार ,छौड़ाही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला पंचायती राज कार्यालय के सहायक प्रशासी अधिकारी अजय कुमार,प्रोग्रामर प्रफुल्ल कुमार,भी पी एम राजीव कुमार अन्य अधिकारी कर्मी के अलावे न्यायमित्र शालनी कुमारी,अमीत पासवान,राम दुलारु पासवान, नारायण साह, प्रिया रंजना कुमारी,मंजू कुमारी, आशुतोष सिंह, उपस्थित थे। ग्राम कचहरी के रोल प्ले देखकर सभी अधिकारी एवं कर्मी काफी मोहित हुए।


