Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी प्रखंड तेघरा में बिहार दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया

 उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी प्रखंड तेघरा में बिहार दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया


 सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

 जिसमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों की प्रभात फेरी अपने पोषक क्षेत्र बरौनी एक के विभिन्न वार्डरमें होते हुए क्षेत्र में बच्चों की झांकियां प्रस्तुत की गई बिहार दिवस जय बिहार सबको शिक्षा सबको ज्ञान लड़का लड़की एक समान आदि नारों के साथ निकल गई l बच्चों का सैलाब प्रभात फेरी से लेकर स्कूल तक हुआ l आमंत्रित अभिभावक को विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यों अध्यक्ष सचिव समेत विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ l बच्चों ने रंगोली निबंध प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति मनमोहन अंदाज में किया l प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन ने बिहार के गौरव गाथा की ऐतिहासिक चित्रण अपने अंदाज में किया, जितेंद्र कुमार रजक, साजन कुमार शर्मा, बैद्यनाथ शाह, मोहम्मद मुजाहिद हुसैन, पल्लवी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, ललन कुमार, अनिल कुमार  ,बलराम कुमार,, सीमा कुमारी, संजू कुमारी, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। आमंत्रित अभिभावकों में गणमान्य रामनरेश चौधरी, रामाशीष चौधरी, रामानुज चौधरी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष माननीय जगदेव रजक, सचिन नीलम कुमारी, खुशबू देवी, रूना देवी, शिक्षा समिति सदस्य एवं अभिभावक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति के साथ बारी-बारी से अपने विचार प्रकट किया और बिहार वासी होने केगर्व प्रकट करने के साथ-साथ बिहार एकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अछुन्न रखने के लिए संकल्प लिया l बच्चों ने मनमोहक अंदाज में रंगारंग बिहार गौरव से संदर्भित गीतों पर भाव नृत्य रिकॉर्डिंग नृत्य पेश किया l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom