Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के विविध है शिक्षण संस्थानों में रहा उत्सव का माहौल, कहीं निकली गई प्रभात फेरी तो कहीं हुआ रचनात्मक कार्यक्रम।

 बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के विविध है शिक्षण संस्थानों में रहा उत्सव का माहौल, कहीं निकली गई प्रभात फेरी तो कहीं हुआ रचनात्मक कार्यक्रम।


सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट बरौनी बेगूसराय

बिहार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ जय बिहार जय बिहार का गगन भेदी नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकले वहीं दूसरी ओर विद्यालय स्तर पर रंगोली निबंध है प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ के साथ हिस्सा  लिया ।

इस अवसर पर विद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक अविनाश शास्त्री ने बिहार के गौरवशाली इतिहास विकास एवं समृद्धिशैली संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्रों को संबोधित किया।

श्री शास्त्री ने कहा कि आज बिहार के छात्रों का उच्च शिक्षा के लिए पलायन हो रहा है बिहार के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्य की ओर देख रहे हैं लेकिन प्राचीन काल में जब पूरी दुनिया शैक्षणिक रूप से पीछे थी उसे समय हमारे बिहार के संस्कृत और शैक्षणिक स्तर इतना उच्च था कि हमारे राज्य में 2 विश्वविद्यालय चलते थे।

हमें अपने लोक परंपरा लोकगीत एवं लोक संस्कृति को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

 इस अवसर पर प्रखंड सचिव रवि कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उसे राष्ट्र का पतन निश्चित है जिस राष्ट्र के युवा अपने महापुरुषों को भूल जाते हैं आज बिहार के युवाओं को देश की आजादी में जिन महापुरुषों में अपना त्याग और बलिदान दिया उसमें स्मरण रखते हुए बिहार की समृद्धि में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

सभा के मध्य शिक्षक नयन कुमार ने बिहार के सांस्कृतिक शैक्षणिक विरासत पर आधारित स्वरचित कविता का पाठ किया।

इस अवसर पर बढ़िया शिक्षा मधु कुमारी रूपम कुमारी देवी कुमारी नूतन कुमारी चंदा कुमारी शिक्षक शशि साकेत कन्हैया कुमार अमितेश कुमार मनीष कुमार बसंत कुमार धर्मवीर कुमार आदि शिक्षकों ने अपना विचार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom