मारपीट मामलों में बछवाड़ा पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा /बेगूसराय
बछवाड़ा थानान्तर्गत ग्राम चमथा रजौली बिन्द टोली में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामलें में पुलिस टीम के द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है 14 मार्च शुक्रवार को सुबह में बछवाड़ा थाना पुलिस को एक सूचना मिली कि ग्राम चमथा रजौली बिन्द टोली में पुर्व के आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिसमें 05 व्यक्ति जख्मी हो गये हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल बछवाड़ा थाना के द्वारा ग्राम चमथा रजौली बिन्द टोली स्थित स्थल के पास पहुँचकर जाँच/पड़ताल किया गया। पूछताछ के दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा बताया गया की सुबह में गोतिया में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा झंझट करते हुए एक पक्ष के द्वारा मारपीट करने लगा जिसमें दुसरे पक्ष से 05 व्यक्ति (01) राजीव महतो (02) नीरज कुमार दोनों पे०-स्व० गणेशी महतो (03) शियम कुमार पे०-जय प्रकाश महतो (04) चन्दन कुमार पे०-जोखी महतो (05) दीपक कुमार पे०-श्याम प्रसाद सभी सा०-चमथा रजौली बिन्द टोली थाना-बछवाड़ा जिला-बेगूसराय जख्मी हो गये हैं। तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी व्यक्तियों को ईलाज हेतू प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, बछवाड़ा भेजा गया है जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी से जख्मी के संबंध में पुछताछ करने पर बताया गया की स्थिति सामान्य है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा डॉ रविंद्र मोहनप्रसाद के नेतृत्व में बछवाड़ा थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलूओं पर छानबीन करते हुए मारपीट के दौरान प्रयुक्त गड़ासा, फरसा एवं कुल्हाड़ी को विधिवत जप्त करते हुए घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों (01) प्रभात कुमार (02) अंकित कुमार दोनों पे०-सुरेन्द्र प्रसाद महतो (03) सुरेन्द्र प्रसाद महतो पे०-स्व० शिवजी महतो एवं (04) दुखनी देवी पति सुरेन्द्र प्रसाद महतो सभी सा०-चमथा रजौली थाना-बछवाड़ा जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया है। विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। दर्ज कांड बछवाड़ा थाना कांड सं0-81/25 दिनांक-14.03.25 धारा-115(2)/118(2)/127(1) /109/303(2)/351 (2)/3 (5) बी०एन०एस० ।


