16 मार्च रविवार को मां इन्दु आंख अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सह मोतियाबिंद ऑपरेशन
तेघड़ा से सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा, बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे 28 स्थित मां इन्दु नेत्र अस्पताल के तत्वाधान में होली समापन के अवसर पर 16 मार्च रविवार को आधुनिक कंप्यूटराइज्ड आंख जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक संचालित होगी। जिस शिविर में निःशुल्क आंख जांच, चश्मा जांच, जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी । साथ ही उसी दिन मोतियाबिंद से पीड़ित रोगियों को नेपाल ( लहान) विराट नगर एवं पटना के सुप्रसिद्ध डॉक्टर के द्वारा मात्र ( 3500) रुपए में बेहतर लेंस सहित मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मां इंदु अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मां इंदु अस्पताल हमेशा से ही मरीजों की सेवा के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन करता आया है। और जरूरतमंद लोगों को जागरूक करने के साथ ही मुफ्त दवा भी उपलब्ध करवाते आ रही है। उन्होंने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूर दृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी निःशुल्क शिविर बेगूसराय जिला ही नहीं अगल-बगल के जिलों में भी सैकड़ों बार आयोजित की जा चुकी है ।जिसका लाभ उठाकर सैकड़ों लोग बहुत ही कम शुल्क पर अपने नेत्र व मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा कर लेंस लगा चुके हें।



