Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak प्रखंड भर में धूमधाम से मनी होली शांति से जुम्मे की अदा की गई नमाज

 प्रखंड भर में धूमधाम से मनी होली शांति से जुम्मे की अदा की गई नमाज 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर



तेघड़ा/ बेगूसराय 

प्रखंड भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।


लोगों ने होली के खास मौके पर एक दूसरे को रंग लगाया। वहीं इस्लामी महीने रमजान के दूसरे शुक्रवार की नमाज भी पढ़ी गई। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिला। मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी हिंदू मुस्लिम एकता के मिसाल को कायम रखने को लेकर नमाज के समय एक जुटता के साथ विभिन्न मस्जिदों के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शांतिपूर्वक होली और रमजान के जुम्मे की नमाजियों को भी बधाई दी। इस अनोखे संगम ने यह साबित कर दिया कि धर्म का असली रूप, प्रेम सौहार्द और इंसानियत है। जिस तरह गुलाल के रंग और रमजान की इबादत एक साथ घूमती दिखी वह समाज को यह संदेश देती है कि त्योहार मनाने का असली मकसद एक दूसरे से जोड़ना है। ई सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए। इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी।


वहीं, होली के दिन ही इस्लामी महीने रमजान के दूसरे शुक्रवार की नमाज भी पढ़ी गई। इसको देखते हुए तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में होली पर्व के दिन विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार भ्रमण करते हुए। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में प्रेम ,भाईचारा के साथ होली पर्व मनाने की अपील के साथ प्रतिबंधित डीजे, अश्लील गाना उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिए जा रहे थे। तेघड़ा , के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार खुद कमान संभाले हुए थे। वहीं फुलवड़िया एवं बारो क्षेत्र में भी थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद के सक्रियता से  सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिला इस बार दो दिवसीय होली  मनाई गई। 13 मार्च की रात्रि को होलिका दहन एवं 14 मार्च एवं 15 मार्च होली का पर्व मनाया गया। होली का पर्व संपन्न करना प्रशासन की प्राथमिकता के तौर पर विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की गई। और क्षेत्र में लगातार गस्ती के माध्यम से विधि व्यवस्था पर नजर रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom