बेगूसराय जिला अंतर्गत दो थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल स्वार की मृत्यु, दूसरे घटना में एक घायल।
तेघड़ा /बेगूसराय
14 मार्च शुक्रवार होली के दिन जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर तेघड़ा की ओर से जीरो माइल की तरफ जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार आपस में टकरा गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और दूसरा भागने में सफल रहा। वही गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढहारा होल्ट के समीप पेड़ में टकरा जाने के कारण मोटरसाइकिल स्वार बुरी तरह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए भेजा है। सूचना पाते ही गढ़हारा थाना अध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अपने कब्जे में लेकर बरौनी के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जबकि जीरोमाइल थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ,एस आई विजय शुक्ला घटना की खबर सुनकर घटना में मृत्य युवक के शव को कब्जे में लेकर उसके जेब से निकले मोबाइल के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय निवासी देवनारायण राय के पुत्र 30 वर्षीय दीपक कुमार ग्राम आसीन चक्र के रूप में की गई है।वहीं पुलिस घटना के अनुसंधान में जुटी हुई है।



