Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak गायत्री परिवार के सक्रिय संरक्षक बिंदेश्वरी मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि।

गायत्री परिवार के सक्रिय संरक्षक  बिंदेश्वरी  मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि। 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर 

तेघड़ा /बेगूसराय

गायत्री परिवार तेघड़ा बेगूसराय के संरक्षक  तेघड़ा नगर परिषद 4 निवासी बिंदेश्वरी मिश्र के स्वर्गवास होने उपरांत 14 मार्च शुक्रवार को दनियालपुर वार्ड संख्या 4 उनके आवासीय परिसर में गायत्री परिवार तेघड़ा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद राम सुमिरन महाराज ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन दहिया महाविद्यालय (भगवानपुर) के प्राचार्य श्याम सुंदर राय के द्वारा किया गया । मौके पर युग चेतना के प्रेरक बिंदेश्वरी मिश्र के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर  दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन मानसिक प्रार्थना करते कार्यकर्ताओं ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्याम सुंदर राय ने कहा कि वे गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे 1977 से ही गायत्री शक्तिपीठ निर्माण में जुड़े रहे और पुस्तक मेला प्रदर्शनी एवं यज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराने में उनकी प्रशंसनीय भागीदारी होती थी। उनका असामयिक निधन से गायत्री परिवार और पूरे समाज को अपूर्णिय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। भाई अरविंद झा ने बताया कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता का असमय निधन होने से सभी परिजनों को दुःख हुआ है। वही जवाहर चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार से स्मृति शेष बिंदेश्वरी मिश्र  ने परम पूज्य गुरुदेव का कार्य पूरी तत्परता से किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। और यह बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है । सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। इस दौरान प्राचार्य श्याम सुंदर राय के द्वारा भावभीनी पूर्ण संगीत की प्रस्तुति की गई। मौके पर वकील महाराज, राजीव जी, कौशल किशोर, अमरदीप कुमार के अलावे भारी संख्या में साहित्य और आध्यात्मिक से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सावरमल अग्रवाल, एड. जितेंद्र सिंह बीजावत, रामधन टाक, दिनेश खेमावाला, रामबाबू सैन, जगदीश शर्मा, मदनलाल विजयवर्गीय, पवन कुमार माहेश्वरी, श्रीराम बटवाल, मालचंद बुनकर, राम सिंह दादरवाल, हेमराज कुमावत, अमित गोठवाल, राजेंद्र भात्रा, रमेश राजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom