सचःज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा, बेगूसराय: होली के पावन अवसर पर SDM की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन अटल कलाम पंचायत समिति भवन, तेघड़ा में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान SDM ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दीं और सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के महत्व को रेखांकित किंया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। होली मिलन समारोह ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के बीच सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ किया।
इस अवसर पर SDM ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी आपसी सहयोग और संबंधों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (तेघड़ा), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के अमामुल हक सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।


