सिलाई कटाई प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर :चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी
सच आज तक अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा /बेगूसराय
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बरौनी गांव आनंद भवन में सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण का समुचित व्यवस्था वायु सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी सह उत्कृष्ट समाजसेवी व तेघड़ा विधानसभा के भावी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के द्वारा किया जा रहा है।
*सिलाई कटाई प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर*
मंगलवार को आनंद भवन परिसर में चल रहे सिलाई कटाई प्रशिक्षण का निरीक्षण चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी एवं पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष साकेत कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए
सिलाई कटाई प्रशिक्षण स्वरोजगार का बेहतर अवसर प्रदान करता है। इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद हम सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे उसके बाद महिलाएं अपने गृह क्षेत्र में रह कर ही स्वरोजगार कर सकती है। जिससे कि समाज में महिलाएं आत्म निर्भर बन कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक महिलाओं को सिलाई कटाई के सामान्य विधि, सलवार सूट, पेटीकोट, ब्लाउज, फ्राक, फैंसी लेडिज ड्रेस, स्कूल यूनिफार्म और पुलिस यूनिफार्म सहित कई अन्य पोशाक की सिलाई सिखाई जा रही है। यह प्रशिक्षण 9 मार्च से चल रहा है। प्रशिक्षण 90 दिन का है। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को मार्केटिंग के भी तरीके सिखाए जा रहे हैं। जिससे कि इन्हें प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पड़े। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वराजेगार से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है।


