Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने बरौनी यमुना भगत स्टेडियम का किया निरीक्षण

खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने बरौनी यमुना भगत स्टेडियम का किया निरीक्षण 

सच आज अशोक कुमार ठाकुर (तेघड़ा )बेगूसराय

 बेगूसराय जिला  अंतर्गत प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम के  सफल आयोजन हेतु   18 मार्च मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग, बिहार पटना,डॉ बी0 राजेंनद द्वारा तेघड़ा अनुमंडल स्थित यमुना भगत स्टेडियम ,खेल गांव, बरौनी एवं बेगूसराय अनुमंडल स्थित बी0आर0 स्टेडियम ( आई0ओ0सी0एल)  का निरीक्षण किया गया।


 

निरीक्षण के क्रम में निदेशक खेल विभाग बिहार पटना,श्री महेन्द्र कुमार, महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना,श्री रविन्द्र शंकरण  जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष, उप विकास आयुक्त, बेगूसराय श्री सोमेस माथुर, कार्यपालक निदेशक, आई0ओ0सी0एल, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार , भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 

बेगूसराय जिला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रस्तावित है, जो दिनांक 04 मई से 14 मई 2025 तक के बीच में आयोजित होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत बालक एवं बालिका दोनों का फुटबॉल गेम्स आयोजित होना निर्धारित है, जिसमें लगभग 500 प्रतिभागी सम्मिलित होंगें। यमुना भगत स्टेडियम खेल गाँव बरौनी में बालक एवं  बरौनी  रिफाइनरी स्टेडियम टाउनशिप में बालिकाओं का फुटबॉल गेम्स आयोजित किया जायेगा। 

अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बरौनी को जीरोमाईल बेगूसराय से एनएच 28 होते हुए यमुना भगत स्टेडियम खेल गाँव बरौनी जाने के क्रम में एप्रेच पथ में लगे बिजली के पोल को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया, ताकि वाहनों के आवागमन में अवरोध उत्पन्न नहीं हो सकें। साथ ही मैदान के चारों कॉर्नर पर हाई मास्क लाईट लगाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही खेल गांव को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने, वायरिंग, बल्ब, पंखा की जाँच कर आवश्यकता अनुसार बदलने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा को दिया गया। 

अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग द्वारा द्वारा कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल तेघड़ा को स्टेडियम जाने वाले रास्ते में एप्रोच पथ एवं फुलवड़िया बाजार होने हुए दोनों पथ की मरम्मति निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। 

अपर मुख्य सचिव द्वारा कार्यपालक/सहायक अभियंत भवन प्रमंडल को मैदान का लेवलिंग कराने, चेंजिंग रूप को नवीनीकरण करने, ए0सी] की व्यवस्था करने, शौचालय का नवीनीकरण करने एवं खेल मैदान के चारों तरफल नाला के उपर ड्रेनेज कवर लगाने आदि का निर्देश दिया गया। 

सभी कार्यो को अपर मुख्य सचिव खेल विभाग बिहार पटना को 20 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। 

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को मैदान के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया 

साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को उक्त खेल कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने करने हेतु आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom