मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की बैठक।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर (तेघड़ा ) बेगूसराय
जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय सहित सभी राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को लेकर सभी पार्टियों से उनका मंतव्य जाना गया, जिसपर कुछ पार्टियों द्वारा यह बताया गया कि एक ही परिवार के कुछ सदस्य अलग बूथ पर तथा कुछ सदस्य अलग बूथ पर मतदान करने जाते है। जिसपर जिला पदाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को इस पर ध्यान देने की बात कहीं गई, ताकि एक ही परिवार अलग-अलग बूथ पर मतदान करने ना जाए।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा वर्तमान में विधान सभा वार कुल मतदाताओं की संख्या सभी राजनैतिक दलों को बताया गया। दिनांक 01.01.2025 के अनुसार वर्तमान में बेगूसराय जिला में कुल 2223740 मतदाता है, जिसमें से 1170284 पुरूष, 1053404 महिला तथा 52 थर्ड जेंडर है। जिसमें से चेरियाबरियारपुर विधान सभा में कुल 276955 मतदाता है, जिसमें से 144813 पुरूष एवं 132130 महिला तथा थर्ड जेंडर 12 है। बछवाड़ा विधान सभा में कुल 320344 मतदाता है, जिसमें से 169319 पुरूष, 151018 महिला एवं 7 थर्ड जेंटर है, तेघड़ा विधान सभा में 310883 मतदाता है, जिसमें से 163469 पुरूष एवं 147403 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर है, मटिहानी विधान सभा में कुल 372024 मतदाता है, जिसमें 196280 पुरूष, 175741 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर है, साहेबपुर कमाल विधान सभा में 274471 मतदाता है, जिसमें से पुरूष 144510, महिला 129956 एवं थर्ड जेंडर 5 है, बेगूसराय विधान सभा में कुल 368032 मतदाता है, जिसमें से 194201 पुरूष, 173824 महिला एवं 7 थर्ड जेंडर है, इसी प्रकार बखरी विधान सभा में 301031 मतदाता है, जिसमें से 157692 पुरूष एवं 143332 महिला एवं थर्ड जेंडर 7 है।
जिला पदाधिकारी ने सभी राजनैतिक पार्टियों से नये मतदाता खासकर महिला मतदाताओं को जोड़ने में सहयोग की बात कहीं ताकि जिला का मतदाताओं में लिंगानुपात बढ़ सकें। जिला पदाधिकारी ने सभी राजनैतिक पार्टियों से प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति में तेजी लाने की भी बात कही गई, बताया कि बीएलओ के नियुक्ति से कार्य करने में सहयोग मिलता है।
जिला पदाधिकारी ने बेगूसराय जिला के मतदान प्रतिशत (वीटीआर) पर भी चिंता जाहिर करते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों से मतदाताओं के बीच मतदान करने से संबंधित जागरूकता फैलाने एवं वैसे मतदाता जो मृत हो गये है उनका नाम हटाने में सहयोग करने की भी बात कही गई।


