बिजली की तार से लगी वृक्ष में आग जीरोमाइल गिरिड से 33000 विद्युत का तार जो विद्युत उपकेंद्र बीरपुर तक बिजली की तार जाती है।
जो अचानक मंगलवार की संध्या 5:00 बजे N.H.28 आर्या पेट्रोल पंप के नजदीक महुआ के वृक्ष में में आग लग गई । इसकी सूचना सहायक विद्युत अभियंता जीरोमाइल मोहम्मद जावेद को सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार के द्वारा मोबाइल के माध्यम से दी गई। इसकी सूचना मिलने के बाद भगवानपुर je सुभाष रंजन को सूचना मिला। सूचना मिलने के बाद आर्या पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, पहुंचने के बाद अग्नि सेवा केंद्र को मोबाइल के द्वारा सूचना दिया गया सूचना मिलने के बाद अग्नि सेवा केंद्र की दमकल गाड़ी पहुंची और तुरंत अपनी सूझबूझ से वृक्ष में आग लगा हुआ था, तो मुझे उसे बुझाया गया ।अगर समय पर गाड़ी नहीं पहुंचती तो अप्रिय घटना भी हो सकती थी। अग्नि सेवा केंद्र पुलिस बल ,चंदन कुमार ,सिंटू कुमार ,दुर्गावती ,विकास कुमार, मानव बल ,नरेश यादव, गोरेलाल राय, विकास कुमार, आदि मौजूद थे।



