Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News ग्राम कचहरी सचिव की काउंसलिंग तिथि निर्धारित, चार अप्रैल को पटना में

 


ग्राम कचहरी सचिव की काउंसलिंग तिथि निर्धारित, चार अप्रैल को पटना में 

पंचायती राज विभाग बिहार सरकार ने ग्राम कचहरी सचिव के लिए अंतिम मेधा सूची जारी की है। 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


पंचायती राज विभाग  ने ग्राम कचहरी सचिव की अभ्यर्थियों के अंतिम मेधा सूची जारी कर दिया है। मेधा सूची जारी करने के बाद काउंसलिंग का तारीख तय कर दिया  गया है।विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तारीख 4 अप्रैल 2025 निर्धारित की है। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार काउंसलिंग अंतिम मेधा सूची में क्रमांक संख्या एक पर चयनित अभ्यर्थियों की होगी। काउंसलिंग दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में होगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थी अपने साथ सभी तरह के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र साथ लाएंगे। काउंसलिंग के समय संबंधित ग्राम कचहरी सरपंच एवं संबंधित ग्राम कचहरी प्रभारी सचिव उक्त ग्राम कचहरी के निर्गत पंजी, मोहर एवं फोल्डर के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी बीडीओ राकेश कुमार ने पंचायत राज विभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में दी है। विदित हो कि प्रखंड के कुल 4 पंचायतों में ग्राम कचहरी सचिव का बहाल किया जाना है। जिसमें गौड़ 2 , पकठौल , आधारपुर एवं पिढ़ौली शामिल है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों का अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom