अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक पर की गई छापेमारी ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय जिला प्रशासन ने बग़ैर रजिस्ट्रेशन और समुचित व्यवस्था के बिना फर्जी तरीके से चलाए जा रहे अस्पताल पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के आलोक में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार पूरे टीम के साथ भगवानपुर प्रखंड कार्यालय अवस्थित डॉक्टर नंदलाल द्वारा संचालित क्लीनिक की जांच की गई। जांच के दौरान संचालित अस्पताल नियम के विरुद्ध पाया गया।
एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के नियमों का जो भी उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भगवानपुर प्रखंड स्थित सूर्या क्लीनिक अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। जांच के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ी पाई गई उसके बाद कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील करने का आदेश जारी किया। छापेमारी के दौरान तीन मरीज पाए गए जिनका ऑपरेशन सुविधा विहीन तरीके से किया गया था। ऐसे में कोई भी हादसा हो सकता था । अस्पताल में सरकारी नियम का उल्लंघन किया जा रहा है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
पेशेंट के लाइफ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, आगे भी अस्पताल के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। FIR और सील की जाएगी। अधिक पैसा वसूल जाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा। छापेमारी टीम में भगवानपुर बीडीओ ,पीएचसी प्रभारी और थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।




