खेलो इंडिया यूथ गेम फुटबॉल के आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी ने बरौनी यमुना भगत स्टेडियम का किया निरीक्षण
तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी 1खेल गांव का यमुना भगत स्टेडियम नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है, जानकारी के मुताबिक अप्रैल माह 2025 में भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम फुटवॉल का आयोजन के लिए बरौनी खेल गांव पंचायत एक के यमुना भगत स्टेडियम का चयन किया गया है। और पूरे कार्यक्रम का विभागीय रूप रेखा भी तैयार कर भेज दिया गया है। बरौनी गांव का यमुना भगत स्टेडियम। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां और निरीक्षण लगातार जारी है। शुरुआत की प्रक्रिया में एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार के साथ खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
*खेल के आयोजन को लेकर स्टेडियम का निरीक्षण करते डीएम*
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने 6 मार्च गुरुवार को स्टेडियम का पुनः निरीक्षण किया और संबंधी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों को कई निर्देश दिए। जानकारों के मुताबिक 14 अप्रैल से 14 मई के बीच बेगूसराय में देश के सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा, जिला के इतिहास में यह पहला ऐसा अवसर होगा जब देश स्तर का भारत सरकार द्वारा आयोजित बरौनी गांव के यमुना भगत स्टेडियम करने जा रहा है। इससे पहले राज्य स्तर के बिहार सरकार द्वारा आयोजित कई खेल कार्यक्रम का मेजबानी यह स्टेडियम कर चुका है।देश के अलग-अलग राज्यों के 400 से अधिक खिलाडी अपने टीम कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ बेगूसराय जिला पहुंचेंगे, इस आयोजन का भव्य शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर की जा रही है।बरौनी गांव खेल मैदान तक आने जाने के लिए सुरक्षा के साथ वीआइपी ट्रैवलिंग व्यवस्था की जाएगी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सत्य प्रकाश, खेल गांव बरौनी के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, स्थानीय मुखिया पंकज सिंह राधे-राधे, मजदूर संघ के नेता रविंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति सिंह , बरौनी एक के स्वच्छता पर्यवेक्षक दीनानाथ पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।



