बरौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से 77 लीटर अंग्रेज़ी शराब किया बरामद
बीहट बेगूसराय
बरौली थाना के हाजीपुर पंचायत से बरौनी थाना अध्यक्ष शाह इंस्पेक्टर रंजन कुमार ठाकुर को गुप्त सूचना मिला सूचना मिलने के गुरुवार को हाजीपुर दल के नजदीक से 77 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सह निरीक्षक रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि थाना के एस आई मो आलमगीर गुरुवार की सुबह गशती के दौरान थाना क्षेत्र के हाजीपुर रेलवे ढाला नंबर 59 के पास सड़क किनारे गड्ढा में लावारिस हालत में पड़े अंग्रेज़ी शराब बरामद किया. विभिन्न ब्रांड के अलग अलग मात्रा में कुल 77 लीटर 25 एम एल अंग्रेज़ी शराब बरामद हुआ है. इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में थाना कांड संख्या 42/25 दर्ज की गई है.


