Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गयी है.

 बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी मामला हुआ दर्ज

बीहट बेगूसराय 

बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस बाबा स्थान निवासी उपेन्द्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को गत बुधवार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.उक्त मामले में उसके बड़े भाई मोहित कुमार ने बरौनी थाना कांड संख्या-41/25 के तहत अपने गांव के कुल छह लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है.उसने अपने आवेदन में पुलिस को बताया है कि 5 मार्च की सुबह करीब 11 बजे मेरा छोटा भाई अपने घर के पीछे एलवेस्टर एवं

फूस की बनी झोपड़ी में बैठा हुआ था.अचानक उपरोक्त सभी लोग नायजाज मजमा बनाकर व एक राय होकर अपने-अपने हिथ में पिस्तौल लेकर झोपड़ी में घूस गये.उसका भाई भागने का प्रयास किया परन्तु सभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर में गोली मार दी और बचाने के लिए दौड़े परिजनों को भी

जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गये.

उसके बाद घायल छोटू कुमार को पहले बरौनी के ही एक निजी अस्पताल ले गये लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया.फिलवक्त

बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है.इस संबंध में बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गयी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom