Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News राष्ट्रीय ताइक्वांडो के कांश्य पदक विजेता कशिश ने इंटर की परीक्षा में लहराया परचम

राष्ट्रीय ताइक्वांडो के कांश्य पदक विजेता कशिश ने इंटर की परीक्षा में लहराया परचम


सच आज तक न्यूज संवाददाता/अशोक कुमार ठाकुर


बेगूसराय : तेघड़ा प्रखंड में इंटर का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद छात्रों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई । तेघड़ा प्रखंड में घूम-घूम कर कार्टून और पुराना बोरा खरीदने वाले सुजीत साह का पुत्र कृष कुमार ने इंटर साइंस की परीक्षा में 435 अंक लाकर विद्यालय सहित परिवार का नाम रोशन किया। कृष कुमार को वर्ष 2023 में मैट्रिक में भी 458 अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कृष कुमार का छोटा भाई 2024 में मैट्रिक की परीक्षा में 448 अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था । वही गौरा दो पंचायत के मुसहरी निवासी बरौनी डेयरी में मजदूरी करने वाले धर्मवीर राय की पुत्री इंटर साइंस की परीक्षा में 402 अंक प्राप्त की है वही वर्ष 2023 में मैट्रिक की परीक्षा में 452 अंक प्राप्त की थी। मुसहरी मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कृष्ण कुमार की इकलौती संतान कशिश कुमारी ने इंटर साइंस की परीक्षा में 400 अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। कशिश कुमारी वर्ष 2023 में मैट्रिक की परीक्षा में 447 अंक से पास की थी। कशिश कुमारी पढ़ाई के साथ-साथ ताइक्वांडो में भी खेलो इंडिया स्कूली गेम के तहत नेशनल खेल चुकी है। कशिश कुमारी ताई कमांडो में जिला स्तरीय प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक, रजत पदक और गोल्ड पदक हासिल कर चुकी है। कशिश कुमारी जहां खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी मेधावी छात्र के रूप में अपनी पहचान कायम की हुई है। इन सभी छात्र-छात्राओं की सफलता को लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी गौरा दो के प्रधानाध्यापक मोहम्मद काफिल अख्तर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता यह विद्यालय और प्रखंड के लिए गौरव की बात है। पंचायत के पूर्व उप मुखिया गिरीश राय ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि लगन और मेहनत की बल पर कोई भी मुकाम हासिल की जा सकती है। विद्यालय के शिक्षक विपिन राय, लाल बाबू राय, शिक्षक सह कशिश के पिता कृष्ण कुमार, भावना कुमारी एवं कुमारी सरिता सलोनी ने कहा कि सफलता किसी का मोहताज नहीं होता यह विद्यालय के साथ पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom