Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News लोक रंग यात्रा से हुआ राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आगाज लोक कलाकारों ने सबका दिल जीता।

लोक रंग यात्रा से हुआ राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आगाज लोक कलाकारों ने सबका दिल जीता।


 बरौनी। सच आज तक यदुनंदन जी की रिपोर्ट


 बीहट का स्वरूप बदला बदला था हर सड़क पर लोक कलाकारों का जमघट था। अलग अलग परिधानों में सजे कलाकार और उनके वाद्य यत्रं हर किसी के मन को भा रहे थे। मौका था लोक रंग यात्रा का। आकाश गंगा चौपाल एसोसिएशन बरौनी के द्वारा मध्य विधालय बीहट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के शुभारंभ मौके पर लोक कलाकारों की भव्य यात्रा काफी मनमोहक और मनभावन रूप ली हुई थी। अलग अलग रंगों परिधानों और वाद्य यंत्रों के साथ पारंपरिक रूप से नाचते झूमते कलाकार बीहट की सड़कों पर धीरे धीरे आगे बढ रहे थे। पूरी झांकी में लोक कलाकारों की प्रस्तुति देखने लायक थी। झांकी की कतार में सबसे आगे शंख वादन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते दिख रहे थे कलाकार।उनके पीछे देवहर की टोली मानर वाद्य यंत्र के साथ नाचते झूमते मगन दिख रहें थे। इनके पीछे डंका और नगारा के साथ लोक कलाकार अपने वादन से लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर रहे थे।इसके अलावे पंजाबी ढोल लोक आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके साथ ही लोक नाच में कठघोरवा, मोर मंजूर, डोमकछ के कलाकार भी लोकरंग यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।इनके साथ साइकिल पे संडे टीम के सदस्य और अलग अलग स्कूलों से आये प्रतिभाशाली बच्चे रंग बिरंगे झंडो के साथ मार्च पास्ट कर रहे थे। लोक रंग यात्रा मध्य विद्यालय बीहट से निकलकर बीहट बाजार होते हुए पक्का टोला से निकलकर काली स्थान के रास्ते विश्वनाथ मंदिर के बगल से होते हुए गर्ल्स स्कूल के रास्ते बीहट चाँदनी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। लोक रंग यात्रा के पूर्व यात्रा का शुभारंभ व हरी झंडी पद्मश्री सुधा वर्गीज, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय उपाध्याय, समाजसेवी निलेश सिंह डिया, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल रॉय, नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ सचिव श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, संस्था के अध्यक्ष अमर ज्योति, सचिव गणेश गौरव, संयोजक डॉ कुन्दन कुमार, राजीव कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, दिनेश दिवाना, मनीष कुमार, अंकित कुमार, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर लोक रंग यात्रा को क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया। वहीं मोर मोरनी नृत्य ग्रुप में लालू , कुंदन, गोविंद, प्रिंस, लब कुश, उपेंद्र, सचिन ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं ढाक वाले ग्रुप नरेश दास, शंभु दास, धर्मेंद्र दास, लखन दास की प्रस्तुति शानदार रही। पंजाबी नगाड़ा में मो सलमान, मोहम्मद अमन, मो समीर, मो अमीर ने बेहतरीन छाप छोड़ी। अंग्रेजी बैंड ग्रुप में शमीम, खुर्शीद, इमशान, सलमान, समन और कट घोड़ा ग्रुप में गजेंद्र यादव, भिखारी राम, प्रकाश राम, गानो राम की प्रस्तुति शानदार रही। पूरे लोक रंग यात्रा में लोक कलाकारों की टोली ने लोगों को मदमस्त कर दिया। वहीं  लोक रंग यात्रा में साइकिल पे सन्डे की ओर से अंशु कुमार, सुजीत कुमार, नरेश कुमार, ऋषिकेश, राधे, रूपेश, मनीष, रवि, विजय सहित अन्य लोक कलाकार शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom