अनुसूचित जाति के विकास शिविर को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजित
सच आज तक न्यूज संवाददाता/अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत अटल कलाम भवन के सभागार में गुरुवार को अनुसूचित जाति परिवार के विकास के लिए पंचायत में कैंप लगाकर लाभुकों का आवेदन लिया जायेगा। जिसको लेकर प्रखंड स्तरीय, व पंचायत स्तरीय कर्मचारियों का एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं को पंचायतों में शिविर लगाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के विकास के लिए पहल किया जायेगा। शिविर में अनुसूचित जाति तक विकासात्मक कार्य पहुंच की जानकारी से लेकर वंचितों से आवेदन एकत्र किया जायेगा।शिविर में बिजली, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड बनाने सहित कई विभागों का स्टॉल लगाया जायेेगा। शिविर में ऑन द स्पॉट मामले भी सुलझाया जायेंगे। बिहार महादलित विकास मिशन के तहत समुदाय के समग्र विकास के लिए अनुसूचित जाति टोले में विकास शिविर आयोजित किया जायेगा
ताकि वंचित लोगों के पास सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच सकें। उसी को लेकर प्रखंड में सभी पदाधिकारी व पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड संख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी अभिषेक सौरभ, श्रम परवर्तन पदाधिकारी झूमा भंडारी व सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत कार्य योजना को लेकर योजना तैयार कर ली गयी है। जहां 19 अप्रैल से विकास शिविर आयोजन की शुरुआत की जायेंगी उन टोलों में आधारभूत संरचना के विकास सहित अनु जाति एवं अनु जनजाति परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता रही है।अनु जाति एवं अनु जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए अनु जाति एवं अनु जनजाति विशेष विकास शिविर आयोजित किया जाना है इस शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनु जाति परिवारों को दिलाया जाना लक्षित है। शिविर एवं उसके पूर्व निम्न योजनाओं से टोलों में नियमानुसार आच्छादन किया जाना है।




