Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जय मंगल गढ़ महोत्सव का भव्य उद्घाटन

 जय मंगल गढ़ महोत्सव का भव्य उद्घाटन 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

जय मंगलागढ महोत्सव 2025 का आयोजन चेरियां बरियारपुर प्रखंड  अन्तर्गत मंझौल अनुमंडल


अवस्थित शताब्दी मैदान में किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला अधिकारी श्री तुषार सिंगला, चेरियां बरियारपुर विधायक राजवंशों महतो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, मंझौल अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार नए संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अवसर पर चेरियां बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतम सम्राट, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अंकिता कुमारी,छौड़ाही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक रामबालक चौधरी, ग्राम कचहरी मोहनपुर की सचिव स्वीटी कुमारी आदि मौजूद थे। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों का प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया,इस महत्वपूर्ण महोत्सव में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा भी आम जनों के कल्याणार्थ उपलब्ध सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रदर्शन कर आम जनों को जानकारी दिया गया। सरकार के न्याय के साथ विकास की नारा को सफल क्रियान्वयन में ग्राम कचहरी की भूमिका भी अपने-आप में महत्वपूर्ण है।ग्रामीण जनता के लिए सस्ता, शुलभ और त्वरित न्याय दिलाने में  ग्राम कचहरी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। गांव के छोटे-छोटे मामलों का निपटारा गांव के ग्राम कचहरी में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराया जाता है, ग्राम कचहरी की सफल जानकारी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया। सरपंच की भूमिका में ग्राम कचहरी चन्दौर के सरपंच खुर्शीद आलम, न्यायमित्र की भूमिका में ग्राम कचहरी चन्दौर के न्यायमित्र अशोक कुमार ठाकुर, कचहरी सचिव की भूमिका में ग्राम कचहरी जिनेदपुर की सचिव निहारिका,वादिनी की भूमिका में ग्राम कचहरी नीमा की न्यायमित्र मंजू कुमारी तथा मुदालह की भूमिका में मनोरंजन कुमार सिन्हा ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत कर सभी के मन मोह लिये। बिहार देश का एकलौता राज्य है जहां ग्राम कचहरी का सफल संचालन हो रहा है तथा आये मामले को स्नेह-प्रेम के साथ समझौते के माध्यम से निष्पादित करा दिया जाता है। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आम जनों में यह संदेश देने का कार्य किया कि ग्रामीण जनमानस ग्राम कचहरी के माध्यम से अपने मामले को अविलंब समाप्त करा सकते हैं एवं न्यायलय में मामला चले जाने से मुदैय मुदालह का समय के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षति होता है तथा आपसी भाईचारा भी समाप्त हो जाता है। इस मौके पर ग्राम कचहरी समसा के न्यायमित्र कौशल किशोर ठाकुर, नावकोठी के न्यायमित्र सुरेश रजक, न्यायमित्र दिलीप शर्मा,कचहरी सचिव राम बालक पासवान, प्रखंड कार्यपालक सहायक राम बालक चौधरी के अलावे अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom