सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय में रिजल्ट वितरण, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
सच आज तक अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा /बेगूसराय
व्यावसायिक नगरी सह अनुमंडलीय बाजार तेघड़ा का एकमात्र गौरव सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय तेघड़ा जो बेहतर प्रबंधन की दृष्टिकोण से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान कायम की है
25 मार्च मंगलवार को स्कूल परिसर में 2025 वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए छात्राओं के बीच रिजल्ट का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी ने परीक्षा में पास हुए छात्राओं को अंक पत्र व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया । वहीं नए सत्र में बच्चों को पहुंचने पर बधाई दी ।इस दौरान परीक्षा में प्रथम व द्वितीय तथा अच्छे अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर किसी को लगन के साथ इसी तरह मेहनत करनी चाहिए और अच्छे अंक लाकर परिवार व स्कूल के साथ ही तेघड़ा का नाम रोशन करना चाहिए। अध्यक्षा नीलम देवी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को अंक पत्र वितरण कर प्रोत्साहित किया गया है। नए सत्र के प्रवेश के लिए बधाई दिया गया अंक पत्र वितरण के दौरान आए अभिभावकों ने खुशी जाहिर किया और कहा कि बच्चे अपनी शिक्षा के बदौलत आगे की मुकाम पर पहुंचने के लिए अग्रसर हें।समय-समय पर विद्यालय में साप्ताहिक बच्चों के लिए रिपोर्ट कार्ड जारी होता है , जिससे बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ती है। विद्यालय परिवार भी अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखता है। अंकपत्र वितरण के दौरान विद्यालय की सचिव रश्मि कालोठिया , प्रधानाचार्य नूतन कुमारी, गैलेक्सी कान्वेंट के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह के अलावे पूरे विद्यालय परिवार तथा अभिभावक मौजूद थे।



