Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सुलग रहे कूड़े की चिगारी से गेहूं की फसल नष्ट होने की आशंका

 सुलग रहे कूड़े की चिगारी से गेहूं की फसल नष्ट होने की आशंका


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

 तेघड़ा , बेगूसरा प्रखंड अंतर्गत गौरा N H 28 से  11 नंबर रेलवे  गुमटी  की ओर जाने वाले मुख्य पक्की मार्ग सरकारी ट्यूबेल के पास सड़क के किनारे तेघड़ा नगर परिषद का अस्थाई कूड़ा के ढ़ेर  में कई दिनों से सुलग रही कचरे की चिगारी से गड्ढे के दोनों बगल में कई एकड़ में पक कर तैयार गेहूं की फसल आग की चपेट में बर्बाद कर सकती है। इससे खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। यही नहीं तेघड़ा N H 28 ओवर ब्रिज के नीचे दनियालपुर टोला जाने वाले मार्ग के बगल में नगर परिषद तेघड़ा की ओर से खुलेआम रोजना कई टन कचरा गिराया जा रहा है। और महिनो से उसमें लगी आग उसके दुर्गंध व धुएं से जहां लोगों का जीना मुहाल हो गया है वहीं किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बावजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों  तथा अग्निशमन विभाग  की कुंभ कुंभ करनी निंद्रा और तंद्रा टूटने का नाम ही नहीं ले रही है। इससे बड़ी पैमाने पर प्रशासनिक उदासीनता और विफलता  को झूठ लाया नहीं जा सकता।

 सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। ऐसे में तेज हवा के सहारे एक छोटा चिंगारी कभी भी फसलों को आग के गोले में तब्दील कर सकती है। इसके साथ ही कई गांव भी इसके चपेट में आ सकते है। स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी से इसकी जांच और  निराकरण की मांग की है। साथ ही चेताया है कि अगर निर्धारित समय के अंदर इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण व किसानों को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom