रोजेदारों ने अदा की अलविदा जुमे की नमाज: तेघड़ा के सभी मस्जिदों में सुरक्षा के बीच अदा की गई अलविदा की नवाज
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमारठाकुर विकास रिपोर्ट
तेघड़ा थाना क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने सिद्धांत के साथ नमाज अदा की।
सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए दावत - ए इफ्तार जरूरी
रमजान के पवित्र माह में दावत ए इफ्तार का दौर जारी है। मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदाकार दावत-ए- इफ्तार में शामिल हो रहे हें। रात गांव पंचायत के उप मुखिया सह जन सुराज संस्थापक सदस्य मोहम्मद इब्राईल ने बताया कि रमजान का पाक महीना रोजेदारों के लिए महत्वपूर्ण होता है। रोजेदार भाई दिन भर खाली पेट रहकर अल्लाह से सभी के सलामती की दुआ करते हें। उन्होंने कहा कि दावत - ए इफ्तार का आयोजन हिंदू व मुस्लिम भाइयों के आपसी भाईचारे को दर्शाता है। और सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए इबादत- ए इफ्तार जरूरी है।
गौरा 5 के पूर्व मुखिया सह नगर के पूर्व वार्ड पार्षद महबूब आलम उर्फ करी मुखिया ने कहा कि
रमजान के इस पाक महीने के अंतिम दिनों में रोजेदारों की भावनाएं मिश्रित है। एक ओर ईद की खुशियां करीब आ रही है, तो दूसरी ओर रमजान के विदा होने का गम भी है। रोजेदार अल्लाह से दुआ कर रहे हें कि अगले साल भी उन्हें यह मुबारक महीना नसीब हो और वे फिर से इबादत कर सकें।
मक्की मस्जिद के सचिव मोहम्मद अंजरुल अमीन ने बताया कि
शब-ए-कद्र की रातों के बीच आने वाले इस आखिरी जुम्मे को अलविदा जुम्मा कहा जाता है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हें ।और भलाई की दुआएं कर रहे हें।
अलविदा जुम्मे को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के निर्देशन एवं तेघड़ा थाना प्रभारी अमलेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है।


